धनबाद, जून 18 -- धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के छात्र समर गुप्ता ने 35 से 37 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है। आदित्यपुर में आयोजित 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की। समर की उपलब्धि पर स्कूल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, खेल प्रशिक्षक अभिमन्यु कुमार, पुष्पा कुमारी समेत अन्य ने उसे बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...