उरई, मार्च 3 -- जालौन। रंगों का पर्व होली मंगलवार को नगर में हर्षाोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। वहीं, द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में होली को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार सुबह लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों ने युवाओं को आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने रंग लगाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल द्वारिकाधीश मंदिर में होली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भीड़ उमड़ी रही। यहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से वातावरण भक्तिमय बना रहा। होली का पर्व सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर पर रंगों से सराबो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.