अल्मोड़ा, जुलाई 14 -- बारिश और आंधी के चलते ब्लॉक में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो मकानों पर तुन का पेड़ गिर गया। वहीं, एक घर की छत बारिश के कारण भर-भराकर गिर गई। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। रविवार को ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के अलावा लोगों को तेज आंधी का भी सामना करना पड़ा। बारिश और आंधी के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, जिससे कफड़ा के उभ्याड़ी में नवल किशोर जोशी और ललित जोशी के मकान व त्रिलोक सिंह रावत की भूमि पर खड़ा विशालकाय तुन का पेड़ गिर गया। मकानों पर पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गई। लोगों की ओर से पेड़ गिरने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार के नेतृत्व में पेड़ का कटान कर मकान से हटाया गया। वहीं, धनखल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.