अल्मोड़ा, मई 28 -- द्वाराहाट, संवाददाता। ग्रामसभा मल्ली मिरई के पंचायत घर में पेयजल को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन चौथे रोज गुरुवार को भी जारी रहा। जिला पंचायत सदस्य सूरज उपाध्याय की नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक में जनसंख्या की दृष्टि से यह सबसे बड़ा गांव है। लेकिन ग्रामीणों से लेकर मवेशियों तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। इधर आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए भाजपा नेता अनिल शाही ने मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों से वार्ता की। कहा कि जल्द से जल्द ग्रामीणों की पेयजल की समस्या का निदान करें। इस दौरान ग्राम प्रधान कविता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता आर्या, ज्योति, कमला, राधा देवी, लीला देवी, भावना राणा, कुंदन गिरी मोहन राम, कुंवर सिंह, महेंद्र सिंह किरोला, कैला...