अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- बग्वालीपोखर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। इसमें पारंपरिक परिधानों में सजधजकर जय घोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में हुए रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए। मां दूनागिरी सकल सनातन समिति बग्वालीपोखर की ओर से हुए कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए वापस रामलीला मैदान विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। काफी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधजकर पहुंची। रामलीमा मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तराखंड संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक टीम और प्राइमरी पाठशाला नौलाकोट के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भजन, कीर्तन और पारंपरिक लोकनृत्यों से भारतीय संस्कृति की समृद...