द्वाराहाट का युवक मॉरीशस से हुआ लापता
अल्मोड़ा, अक्टूबर 3 -- द्वाराहाट। ब्लॉक के कुंथाड़ी निवासी युवक मॉरीशस से संदिग्ध हालात में लापता है। युवक काम के सिलसिले में मॉरीशस गया था। परिजनों ने कोतवाली द्वाराहाट में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक कुंथाड़ी निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट मारीशस में पिछले छह दिन से लापता है। परिजन उसके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जबकि मारीशस पुलिस उसके समुद्री लहर में बह जाने की सूचना के आधार पर जांच कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धर्मेंद्र की कोई सूचना नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने सीएम धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता युवक सितार प्योर वेज कंपनी लिमिटेड इंडियन नेशनल में बतौर वेटर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र अप्रैल 2025 में मारीशस गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.