अल्मोड़ा, जनवरी 5 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक तरफ कांग्रेस हमलावर है तो वहीं, दूसरी तरफ बचाव में उतरी भाजपा कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंक रही है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट और सोमेश्वर में कांग्रेस का पुतला फूंका। कांग्रेस पर अंकिता के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। द्वाराहाट में सोमवार को मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर कांग्रेस के पास साक्ष्य हैं तो वह राजनीति करने की बजाय कोर्ट व पुलिस को प्रस्तुत करें। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, कैलाश भट्ट, विनोद भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, धीरेन्द्र मठपाल, मुकुल साह, शैलू साह, आशुतोष शाही, विजय बजेठा, गिरीश चौधरी, ममता भट्ट, बीना चौधरी, मदन मोहन पांडेय, गगनदीप वर्मा, राजा साह, तारा चंद्र, महेश भट्ट, नवीन रावत, गिरीश पंत, ...