द्वारपूजा में भिड़े बाराती-घराती, मारपीट में पांच घायल
सोनभद्र, मई 13 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा अंतर्गत नेरुइयादामर टोला मधुरी में मंगलवार रात द्वारपूजा के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। विवाद में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में थाना पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में दोबारा शुरू कराकर विवाह संपन्न कराया गया। निगाई ग्राम पंचायत के टोला माईधीया निवासी भुलई चेरो के पुत्र छोटू चेरो की बारात मधुरी निवासी सरदार चेरो के यहां आई थी। बारात पहुंचने के बाद द्वारपूजा की रस्म चल रही थी, तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में बाराती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.