द्वारपूजा में की थी चाकूबाजी, चार आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, मई 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानाक्षेत्र के देवाडीहा में 12 मई की रात द्वारपूजा के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल चार आरोपितों को पुलिस पकड़ लिया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपी राहुल निषाद निवासी रामपुर थाना कलवारी, चंद्रेश निवासी देवाडिहा थाना नगर और राजन निषाद निवासी धौरहरा थाना नगर को पुलिस टीम ने बलुआ समय माता मंदिर के पीछे से दबोच लिया गया। मुकदमे में आरोपी एक एक नफर बाल अपचारी को भी नियमानुसार हिरासत में लिया गया है। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू और बाइक का एक लेगगार्ड बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- द्वारपूजा के दौरान हुई चाकूबाजी में चार आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.