गौरीगंज, मई 8 -- मुसाफिरखाना। बीते 5 मई को भाले थाना क्षेत्र के दिछौली में एक बारात में द्वार पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में पीड़ित की मां की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुदापुर मजरे मऊ अतवारा निवासी विद्यावती पत्नी सुरेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बीते 5 मई को गांव के रामसूरत के बेटे की बारात में ग्राम दिछौली थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक गया था। यह भी पढ़ें- अमेठी फाइल संख्या 3: अंतिम फाइल द्वारपूजा के दौरान रात करीब 10.30 बजे कुछ लोगों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान अरुण कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि उसी समय जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव मजरे हु...