द्वारचार के दौरान मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप से हुई शादी
वाराणसी, मई 24 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के नयापुर (बौड़रिया) गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान द्वारचार में नाचने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे शादी की रस्म बीच में ही रुक गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नयापुर (बौड़रिया) गांव निवासी नंदू गौतम की पुत्री की शादी शनिवार रात आयोजित थी। द्वारचार के दौरान नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की व मारपीट होने लगी। हंगामे के चलते शादी की रस्में रोक दी गईं। यह भी पढ़ें- नाचने को लेकर भिड़े घराती और बराती, खूब फेंकी गईं कुर्सियां सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। काफी देर तक समझाने-बुझाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.