नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारका में एक मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना पर काम कर रही है। द्वारका सेक्टर-17 में लगभग 800 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई है।दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आठ मंजिल के इस मेडिकल कॉलेज में पढ़ने की जगह के अलावा हॉस्टल, शिक्षकों का घर, खेल का मैदान आदि होंगे। इसमें चार लेक्चर थियेटर होंगे जिसमें से प्रत्येक में 180 छात्रों के बैठने की क्षमता होगी। इस जगह पर छात्रों के लिए प्रैक्टिकल लैब, पढ़ाई के लिए कक्षाएं और 300 लोगों की क्षमता वाली लाइब्रेरी भी बनेगी। यह एक ग्रीन बिल्डिंग होगी। एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 338 छात्रों के लिए यहां दो अलग-अलग हॉस्टल होंगे। इनमें से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.