नई दिल्ली, मार्च 5 -- -यूईआर-2 बनाते समय हाथी चौक पर फ्लाईओवर से उतरने के बाद समालखा जाने के लिए नहीं दिया गया रास्ता -यूईआर-2 से उतरने पर हाथी चौक पर गलत दिशा से जाते हैं वाहन नई दिल्ली अमित झा यूईआर-2 बनने से जहां एक तरफ वाहन चालकों का सफर आसान हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी छोटी-छोटी कमियों से जाम भी लगने लगा है। यूईआर-2 बनने के बाद से सुबह और शाम के समय हाथी चौक, भरथल चौक और धूल सिरस चौक पर जाम की समस्या बढ़ गई है। इसमें से हाथी चौक पर मौजूद कमी को एनएचएआई द्वारा लालबत्ती लगाकर दूर किया जा रहा है ताकि यहां लगने वाला जाम खत्म हो जाए। वहीं अन्य दोनों चौक पर लगने वाले जाम के लिए समाधान तलाशा जा रहा है। जानकारी के अनुसार यूईआर-2 बनने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से लेकर बवाना एवं अलीपुर तक सफर आसान हो गया है। लेकिन द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो...