मथुरा, मई 30 -- अधिक मास पर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में नौका बिहार के दिव्य दर्शन आयोजित हुए। इसने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। शयन आरती के दौरान ठाकुरजी आकर्षक सजी नौका में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते नजर आए। अधिक मास में गुरुवार शाम शयन दर्शन के समय शाम 6:30 से 7:30 बजे तक ठाकुरजी ने नौका में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और घंटा-घड़ियालों की मधुर ध्वनि के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के मनोहारी स्वरूप को अत्यंत अद्भुत और भावविभोर कर देने वाला बताया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा। मंदिर प्रशासन के अनुसार शुक्रवार प्रातः ठाकुरजी पालने में विराजमान होकर दर्शन देंगे, जबकि सायं आरती म...