मथुरा, मई 25 -- नगर के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अधिक मास के उत्सवों की श्रृंखला में नित्य नये उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को नंदोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के समाजियों द्वारा बधाई गायन प्रस्तुत कर देश के कौने-कौने से आए भक्त भाव विभोर कर दिया। भक्त जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाते हुए नाचने लगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि अधिक मास उत्सवों की श्रंखला में रविवार की सुबह ठाकुर जी के प्रातःकाल ग्वाल के दर्शनों में नंदमहोत्सव के दर्शन हुए। मंदिर में चारों तरफ हर्ष का माहौल था और सभी भक्त जयकारे लगाते हुए हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की धुनों पर झूम उठे। यह भी पढ़ें- नंद उत्सव में जमकर झूमे श्रद्धालु बधाई के दौरान उपहार लुटाए गए। इस दौरान मं​दिर को आकर्षक सजावटों से सजाया गया था।...