द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार से दानपात्र तोड़कर चोरी
मथुरा, जुलाई 21 -- प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे दानपात्र को तोड़कर चोर हजारों रुपये चोरी कर ले गया। दानपात्र को तोड़कर चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। दानपात्र तोड़ने और रुपये चुराने का वीडियो सोशल मीडिया परviral हो रहा है। यह घटना रविवार रात करीब दो बजे की है। चोर अपने साथ एक बैग में हथौड़ी और सरिया लेकर पहुंचा। पैंट-शर्ट पहने और नंगे पांव चोर ने द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार लगे दानपात्र को सरिया और हथौड़ी की मदद से तोड़ने का प्रयास शुरू किया। उसने ताला भी तोड़ा। बीच-बीच में वह सीढि़यां उतरकर बाजार में यह देखने लगता कि कोई आ तो नहीं रहा। इस बीच एक स्कूटी सवार निकला, तो चोर सीढ़ियों पर बैठ गया। दानपात्र तोड़ने के दौरान वह कुछ देर तक मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ जाता और मोबाइल फोन चलाने लगता। इसके बाद वह फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.