मथुरा, फरवरी 27 -- नगर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में चल रहे होली महोत्सव के दौरान शुक्रवार को प्रभु द्वारकाधीश ने कुंज में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। वहीं मंदिर के सेवायतों ने दर्शन करने आये भक्तों पर पिचकारी से केसर के फूलों के रंग व अबीर गुलाल की वर्षा की। भक्त भी ठाकुर जी का रंग व गुलाल अपने ऊपर गिरने पर आनंदित हो रहे थे। मंदिर प्रांगण भक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुरजी की एक झलक पाने को श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को ठाकुर द्वारकाधीश के लिए भव्य कुंज मंदिर प्रांगण में सेवायतों ने सजाई, जिसमें प्रातः 10 बजे जन-जन के आराध्य राजाधिराज को कुंज में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गए। इस अवसर पर मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.