संतकबीरनगर, नवम्बर 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहे द्वाबा महोत्सव में सत्य प्रकाश त्रिपाठी और ममता त्रिपाठी के गीतों पर लोग झूम उठे। भजन के साथ ही कई भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए। मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। गायक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने विन्ध्याचल वाली मईया गीत से मां की आराधना की। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए। लोगों ने उनके गीतों का खूब आनन्द लिया। वहीं गायिका ममता त्रिपाठी ने राह चली ला त टोके ला सोनार सईंया जी गीत के जरिए सभी का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद दोनों ही गायकों ने अपने प्रस्तुतियों के जरिए खूब वाहवाही बटोरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.