नवादा, मार्च 25 -- नारदीगंज, संसू नवादा जिले के ऐतिहासिक द्वापरकालीन हंडिया गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर स्थित तालाब में काफी संख्या में छठव्रती व श्रद्धालुओं ने मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दान देकर पूजा अर्चना की। सूर्य अस्त होने के पूर्व छठव्रती एवं श्रद्धालु सरोवर में कष्टी कर पूजा में तल्लीन रहे। अर्घ्यदान के बाद सूर्य मंदिर जाकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। पारंपरिक लोक गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। इस मौके पर परिवार के लोग काफी उत्साहित नजर आए। चारों ओर पारंपरिक लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था। थानाध्यक्ष अदित्य कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एएसआई संजय मिश्र पुलिस जवानों के साथ तैनात रहे। साथ ही महिला पुलिस भी मुस्तैद रही। बीडीओ सोनिया ढनढननिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने मेला का निरीक्षण किया। हंडिया सूर्यमंदिर परिसर में चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.