आगरा, दिसम्बर 27 -- विनय नगर बोदला रोड पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा में शनिवार को व्यास पीठ से पंडित गरिमा किशोरी ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ भक्त के भाव से प्रसन्न होते हैं। भगवान सोमनाथजी की कथा में बताया गया कि चंद्रमा पर क्षय रोग का श्राप लगा। उपचार के लिए चंद्रमा ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। सेवा भाव से प्रसन्न होकर शिवजी प्रकट हुए और रोग का निवारण किया। इस अवसर पर उर्मिला, नरेश शर्मा, निहाल सिंह, भूदेव सिंह, एस के विरानी, मनोज तीर्थानी, योगेंद्र शर्मा, महेश पोरवाल, विजय पमनानी, तुलसीराम पाठक, बेनी माधव शर्मा और समस्त वैशाली नगर भक्त मण्डल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...