अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़। आईटीआई रोड स्थित शिक्षक नगर में श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। शुक्रवार को कथा व्यास पं. राधे तन्नू महाराज ने नारी शिक्षा, भगवान गणेश, कार्तिकेय के जन्म उत्सव, द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा का वर्णन किया। कथा सुन भक्त भाव विभोर हो गए। हर हर महादेव के जयघोष से पूरी कॉलोनी गूंज गई। मुख्य यजमान अंशुल गौड़ के साथ सभी भक्तों ने व्यास पीठ का तिलक लगाकर, कथा व्यास शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कथा से पहले सुबह महादेव का दूध से नित्य रुद्र अभिषेक आचार्य अमिताभ पांडेय द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान आकाश, मन्नू, अमित, हरिओम, अंशुल, यश, शिवा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...