इमरान अली, अक्टूबर 9 -- महाभारत काल में रानी द्रौपदी की सैरगाह रही पुष्पावती पूठ गंगानगरी का गुरुकुल महाविद्यालय आधुनिक दौर में भी संस्कारवान एवं धर्म आधारित शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यहां उत्तर प्रदेश समेत आस-पास के कई राज्यों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो धनुर्विद्या और मल्ल युद्ध की कला से महाभारत काल की स्मृतियों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित पूठ तीर्थ नगरी का अतीत महाभारत काल से जुड़ा है। यह जगह गंगानगरी गढ़मुक्तेश्वर तहसील मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूरी पर है। महाभारत काल के दौरान यह गंगानगरी पुष्पावती अर्थात पुष्पों की नगरी के रूप में विख्यात रही थी, जहां हस्तिनापुर राजघराने की रानी द्रौपदी सैर करने आती थीं। बताया जाता है कि रानी द्रौपदी यहां आने-जाने के दौरान विशेष रथ का उपयोग कर...