गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- - गाजियाबाद क्रिकेट अरेना में दस का दम टूर्नामेंट का आयोजन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद क्रिकेट अरेना में दस का दम टूर्नामेंट का लीग मैच द्रोणा इलेवन और गाजियाबाद पैंथर्स के बीच खेला गया। मैच में द्रोणा इलेवन ने 130 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर द्रोणा इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। आकाश ने 69 और आदित्य अग्रवाल ने 58 का योगदान दिया। विरोधी टीम से अश्वनी त्यागी और आकाश यादव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गाजियाबाद पैंथर्स की टीम 12.2 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भास्कर ने 23 रन का योगदान दिया। द्रोणा इलेवन से गेंदबाजी में विष्णु सिंह ने पांच और आकाश ने दो विकेट लिए। विष्णु मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...