मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मेरा युवा भारत केन्द्र के तत्वावधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत एथेलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। एथेलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर में प्रथम स्थान अमृता, द्वितीय स्थान रंजना और तृतीय स्थान अन्नू ने प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा, द्वितीय स्थान तन्नू यादव और तृतीय स्थान तन्नू गुप्ता ने प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभा, द्वितीय स्थान विदिशा और तृतीय स्थान अनीशा चौधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य व...