सोनभद्र, सितम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनकल्याण सेवा समिति राबर्ट्सगंज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी डाक बंगला राबर्ट्सगंज में बुधवार को समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ रहने और फिट इंडिया अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मैराथन में बालक और बालिका वर्ग की दौड़ अलग-अलग स्थानों से शुरू होगी। बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक पहुंचेगी। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाजार स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुरू होकर सर्किट हाउस तक जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत...