झांसी, मार्च 16 -- झांसी। मध्य प्रदेश के नौगांव-करैरा लिंक रोड पर दौड़ती कार आग का गोला बन गई। धुआं और लपटों से हाइवे दहल उठा। झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के कार सवार सात लोगों ने कूदकर जान बचाई। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। झांसी के उल्दन के गांव नोटा निवासी धर्मेंद्र पटेल अपनी कार से रिश्तेदारी में मध्य प्रदेश के नौगांव से करेरा (शिवपुरी) जा रहे थे। कार में परिवार के सात लोग सवार थे। जैसे ही झांसी सीमा पार कर नौगांव-करेरा लिंक रोड पर पहुंचे तो अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अचानक भक से आग लग गई। जिससे कार सवार दहशत में आ गए। उन्होंने कूदकर जान बचाई। इसके बाद पूरी कार धू-धूकर जल उठी। लोगों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, लेकिन, आग और तीखी हो गई। जिससे हाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.