जयपुर, अगस्त 13 -- चर्चित RAS अधिकारी पिंकी मीणा को दौसा सहायक कलेक्टर के पद पर जॉइन करने से पहले ही APO कर दिया गया। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर उन्हें प्रशासनिक कारणों से आगामी पदस्थापन आदेशों तक प्रतीक्षा में रखा है। खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही उनका तबादला दौसा सहायक कलेक्टर के पद पर किया गया था। पिंकी मीणा 2017 बैच की RAS अधिकारी हैं। उनका नाम साल 2021 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े चर्चित घूसकांड के बाद सामने आया था। उस समय वे दौसा जिले के बांदीकुई में SDO के पद पर तैनात थीं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उन्हें एक अन्य RAS अधिकारी पुष्कर मित्तल के साथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।11 अगस्त को हुआ था दौसा ट्रांसफर पिंकी मीणा को 11 अगस्त को प्रशासनि...