अयोध्या, फरवरी 16 -- बाबा बाजार संवाददाता। रुदौली-इन्हौना मार्ग पर बदहाल सड़क और जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रविवार की शाम भवानीपुर ग्राम पंचायत के महुलारा गांव के पास किलोमीटर 17.5 पर एक ही दिन में दो बैटरी रिक्शा पलट गए, जिससे इलाके में आक्रोश है। रविवार की शाम बाबूलाल यादव निवासी रामपुर जनक बैटरी रिक्शा से बाबा बाजार की ओर जा रहे थे। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाबूलाल के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अब तक दर्जनों लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। महुलारा निवासी दिनेश वैश्य ने बताया कि दुर्घटनाओं का मुख्य कारण जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.