गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक टायरों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक फैल गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और चार अलग-अलग दमकल केंद्रों (भीमनगर, उद्योग विहार, सेक्टर 37 और सेक्टर 29) से सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग के अनुसार आग की शुरुआत गोदाम की पहली मंजिल से हुई, जहां बड़ी मात्रा में टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। टायरों में आग लगने के कारण धुआं बेहद घना हो गया, जिससे दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की लपटें नीचे भूतल तक भी पहुंच गईं, ...