बुलंदशहर, मई 20 -- थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में सोमवार को जर्जर विद्युत केबल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कई घंटे बाद केबल ठीक की गई, लेकिन सोमवार देर शाम फिर से केबल में चिंगारी के साथ विस्फोट हुआ और आग लग गई। इसके बाद पूरे फीडर की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण किरण पाल, प्रमोद कुमार, अजय कुमार आदि ने बताया कि बिजली गुल होने से भारी परेशानी उठानी पड़ी। देर रात तक लोग अधिकारियों को फोन लगाते रहे। करीब 4 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- करोड़ों बहाए फिर भी हाफ गई बिजली, 44 डिग्री पारे में उपकरण दे रहे जवाबदहशत में ग्रामीण सड़क के ऊपर से गुजर रहे जर्जर विद्युत केबल में आग लगने से लोग दहशत में आ गए और भागकर जान बचाई। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि लोड बढ़ने से फाल्ट हुआ था, जिसे ठीक कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- चकबंदी रोड में...