वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। पोल शिफ्टिंग कार्य के लिए 33 केवीए दौलतपुर उपकेंद्र से शुक्रवार को सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली काटी जाएगी। इससे अकथा गांव, अकथा चौराहा, बजरंग नगर, अशोक विहार कॉलोनी, विश्वनाथपुर, भक्तिनगर, लालपुर, पहड़िया और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उधर, गोदौलिया उपकेंद्र के 11केवीए के रामापुरा फीडर से सुबह नौ से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली यह भी पढ़ें- गोमतीनगर, अहिबरनपुर में आज बिजली गुल रहेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...