बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता मिर्गी का दौरा पड़ने से किसान औधे मुंह गड्डे में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। मरका कस्बा निवासी 50वर्षीय रामनाथ साहू पुत्र रघुराज साहू बुधवार की दोपहर घर पर अकेला था। वह हैंड पंप पानी लेने गया था। तभी अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से रामनाथ औधे मुंह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे सत्येद्र साहू ने बताया कि वह दो भाईयो बड़ा था। उसकी शादी नही हुई थी। दोनो भाईयो के बीच ढाई बीघा जमीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...