मेरठ, अप्रैल 28 -- डीसीएम श्रीराम मिल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर महाप्रबंधक ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महाप्रबंधक ने फेसबुक पर दौराला नाम से बनाई गई फर्जी आईडी से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाते हुए पोस्ट डालने की बात कही। इन पोस्टों के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। महाप्रबंधक ने प्रकरण में एसपी क्राइम से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसपी क्राइम ने पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दौराला शुगर मिल के यूनिट हेड संजय रस्तौगी का कहा कि महाप्रबंधक पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वह पिछले 20 वर्षों से मिल में क...