दौराला रोड की पुलिया बनी मुसीबत, रिक्शा पलटा
मेरठ, अप्रैल 16 -- दौराला रोड स्थित पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पुलिया पर दोनों ओर रैंप न बने होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार सुबह एक रिक्शा पुलिया पार करते समय असंतुलित होकर पलट गया, जिससे रिक्शा चालक को चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने रिक्शा चालक को किसी तरह बचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण अधूरा है और रैंप न होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया और रिक्शा चालकों के लिए यह पुलिया खतरनाक साबित हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने पालिका अधिकारियों से पुलिया के दोनों तरफ जल्द से जल्द रैंप बनवाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.