मेरठ, मार्च 27 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती में गुरुवार रात फॉरच्यूनर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। बता दें कि हाईवे पर सकौती में गुरुवार रात मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार हापुड़ के हज्जूपुरा निवासी शिक्षा विभाग के क्लर्क 46 वर्षीय अरुण गुप्ता और उसके साथी 56 वर्षीय मोहित को दिल्ली निवासी फॉर्च्यूनर कार चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक कार लेकर भाग निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मोबाइल नंबर की मदद से परिजनों को जानकारी ...