मेरठ, अप्रैल 11 -- सकौती हाईवे स्थित निर्माणाधीन एक अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मुकदमा मृतक कर्ण के पिता अनिल की तहरीर पर ठेकेदार और लिफ्ट लगाने वाली कंपनी के खिलाफ दर्ज किया गया है। सकौती में एक अस्पताल के अंदर लिफ्ट लगाने का काम गुरुवार को कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट गिर गई। हादसे में भावनपुर के किनानगर निवासी कर्ण समेत साथी अंकित निवासी अझौता घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने के दौरान कर्ण की मृत्यु हो गई थी, जबकि अंकित का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने अंकित की हालत गंभीर बताई है।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया था। मृतक के पिता अनिल ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और संबंधित कंपनी की लापरवाह...