मेरठ, जून 10 -- दौराला सीएचसी परिसर में रहने वाले 108 और 102 एंबुलेंस चालकों के कमरे में मंगलवार रात घुंसे चोरों छह सरकारी मोबाइल सहित नौ मोबाइल पार कर दिए। जागने पर चालकों को मोबाइल चोरी का पता चला। पीड़ित चालकों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं चोरों ने वलीदपुर, दौराला और मछरी के जंगलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस रातभर चोरी सूचना पर एक जगह से दूसरी जगह दौड़ती रही। थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। एंबुलेंस चालक अंकित शर्मा ने बताया कि सीएचसी परिसर में घुंसे चोरों ने एंबुलेंस चालक और कर्मचारियों अमित, अंकित, शशिकांत, वीरेंद्र, संजय कुमार, ललित, सोहित कुमार के छह सरकारी और तीन निजी मोबाइल चोरी कर लिए। जागने पर पता चलने पर ...