मेरठ, जुलाई 31 -- दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह दौराला गांव फाटक और सरधना फाटक के बीच लगभग 25 वर्षीय एक युवक की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस और थाना पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ से मालगाड़ी हरिद्वार की ओर जा रही थी। इस दौराना दौराला गांव फाटक और सरधना फाटक के बीच लगभग 25 वर्षीय एक युवक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...