मेरठ, दिसम्बर 8 -- दौराला। नगरपंचायत दौराला की दौलतराम कालोनी स्थित श्री मल्हू सिंह कन्या इंटर कॉलेज के पास से रविवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री 108 अरुण सागर महाराज के नेतृत्व में भगवान नेमिनाथ की रथ यात्रा निकली। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भजनों पर नृत्य किया। रथ यात्रा दौराला चौराहा, बाजार से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा का शुभारंभ शुभम जैन, प्रवेश जैन, कुणाल जैन ने सयुंक्त रूप से भगवान नेमिनाथ के चरण स्पर्श करके किया। इसमें भगवान नेमिनाथ की कई झांकियां रथ पर शामिल रही। बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों की धुन और भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। दौराला चौराहा और बाजार में व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। बाल ब्रह्मचारी धीरज ने भगवान नेमिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.