मेरठ, अप्रैल 4 -- दौराला में शराब पीने के बाद हुई तीन लोगों बाबूराम प्रजापति, अंकित और जितेंद्र कश्यप की मौत के बाद आबकारी विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को जनपद में व्यापक अभियान चलाते हुए कई जिलों की टीमों के साथ शराब के ठेकों पर औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई से ठेका संचालकों में हड़कंप मच गया। सरधना क्षेत्र में सहारनपुर से पहुंचे आबकारी निरीक्षक शिखर सिंह ने टीम के साथ नगर और ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान भूनी, सरूरपुर, मुल्हेड़ा समेत अन्य गांवों में देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों की गहन जांच की गई। टीम ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर की पड़ताल करते हुए अभिलेखों का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। अचानक हुई कार्रवाई से कई ठेकों पर अफरा-तफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.