मेरठ, अप्रैल 6 -- रूहासा गांव स्थित मंदिर के पास पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान रुहासा गांव निवासी एक गांजा तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कर के पास हजारों रुपये का गांजा बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान रूहासा गांव में मंदिर के पास एक युवक को रूकने का इशारा किया तो युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक को दबोच लिया। हिरासत में लिए युवक के हाथ में मिले प्लास्टिक के थैले से तलाशी के दौरान ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रूहासा निवासी रोहताश बताते हुए बरामद गांजे को छोटी-छोटी पुड़ियों में भरकर गांव में बेचने की जानकारी दी। बरामद गांजे को सील कर हिरासत में लिए गांजा तस्कर के खिलाफ संबंध...