बगहा, मई 28 -- मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के नवका टोला दौनहा गांव में एक युवक द्वारा चाकू से हमला कर एक महिला को घायल कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह महिला को बचाया गया। वही सूचना पर डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंच महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार नवका टोला दौनहा गांव निवासी सुकई राम एवं चंद्रिका गौड़ के बीच पुराना विवाद चल रहा हैं। गुरुवार की दोपहर सुकई राम की पत्नी मौलेसरी देवी अपने खेत में गई थी। तभी खेत में चंद्रिका राम का लड़का लक्ष्मण राम पहुंच गया। एवं दोनों में वाद विवाद होने लगा। जिसके बाद लक्ष्मण गौड़ द्वारा मौलेसरी देवी पर चाकू से वार कर दिया। जिससे मौलेसरी देवी के बाह पर घायल हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। वही परिजनों द्वारा 112 पुलिस को फोन किया गया।इस संबंध में थाना...