गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सेक्टर-109 में रविवार को स्वस्थ और सामाजिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। राइज एंड शाइन-109 ने दूसरी वार्षिक मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने दौड़ लगाकर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता का संदेश दिया।सुबह के समय आयोजित इस मैराथन में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने लायक था। मैराथन के साथ-साथ योग सत्र और जुम्बा सेशन ने प्रतिभागियों को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया, वहीं बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कोना भी बनाया गया था।कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विशाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजक...