जौनपुर, फरवरी 1 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खेलो यूपी-खेलो इंडिया अभियान के तहत शनिवार को कम्मरपुर गांव के वृहद स्टेडियम में खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, बॉलीवॉल आदि खेल आयोजित हुए। मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने खेल समारोह का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इसमें यूपीएस अशोकपुर कला, सुइथाकला, कुसिया बहार विद्यालय के बच्चों की टीम ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा क्षेत्र के ग्रामीण स्तर पर कम्मरपुर, मनवल, अरसिया, लालापुर, डकहा, ऊंचगांव तथा खुटहन और शाहगंज की करीब 35 टीमों ने हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 200 मीटर दौड़ में अशोकपुर कला के अभिषेक और यूपीएस सुइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.