गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के भीतर दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि कई को सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द और कमजोरी की शिकायत पर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मंगलवार को 12 अभ्यर्थियों को संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। इससे पहले सोमवार को तीन अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार को 12 अभ्यर्थियों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इनमें शामली निवासी विवेक को मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। अन्य अभ्यर्थियों में किसी को सांस लेने में परेशानी हुई तो...