गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- मुरादनगर। गांव खिमावती में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। समाज सेवी चिराग त्यागी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले वर्ग में आर्यन जाटव प्रथम, आरव गोस्वामी द्वितीय,यसिस उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में आकाश शर्मा प्रथम,वंश कोरी द्वितीय और वाशू ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सपा नेता विकास यादव, चिराग त्यागी ने विजेताओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...