नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक व्यक्ति ने मुफ्त रनिंग क्लब शुरू कर करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की। उसका मकसद लोगों को दौड़ने और नए दोस्त बनाने का मौका देना था। क्लब में दौड़ना आज भी मुफ्त है, लेकिन ओवेन पार्टियों, कॉमेडी नाइट, हाइकिंग और स्की ट्रिप जैसे कार्यक्रमों के टिकट बेचकर कमाई करते हैं। पार्टियों के टिकट की कीमत 15 से 25 डॉलर तक होती है। क्लब ने पिछले साल छह करोड़ रुपये के बराबर कमाई की। इसमें करीब 15 फीसदी मुनाफा हुआ।ओवेन ने शुरुआत में अपनी नौकरी के साथ इस काम को संभाला और करीब एक साल तक रोज 18 घंटे काम किया। अब उनकी टीम में नौ लोग हैं और क्लब के कार्यक्रमों में करीब 30 हजार लोग शामिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...