रायबरेली, अप्रैल 29 -- लालगंज, संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज में मंगलवार को 55वीं केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का शुभारम्भ हुआ। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के एथलेटिक्स ग्राउंड पर आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. बी.के. वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में 22 से 24 अप्रैल तक बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज ने प्रथम, केवी आरआरसी फतेहगढ़ ने द्वितीय तथा केवी आईआईटी कानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- केवि में संभागीय बालक खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारम्भ उन्होंने बताया कि द्वितीय च...