बेगुसराय, जून 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को गांधी स्टेडियम में बुधवार को बच्चों ने उत्साहपूर्वक दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर समाज को नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजितदौड़ का शुभारंभ "रन फॉर नशा मुक्त भारत" दौड़ का शुभारंभ गांधी स्टेडियम परिसर से किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी एवं जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागी बच्चों को रवाना किया। मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवा खिलाड...