रामपुर, फरवरी 12 -- नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में जूनियर की बालक एवं बालिकाओं की चार सौ मीटर की रेस एवं लंबी कूद में बादली के प्रयांश और मिस्बाह ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विजेता रहें बालक एवं बालिकाओं को। मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता टांडा के मंसब अली स्टेडियम में हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी फोटो लाल निरंकारी प्राथमिक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजवीर सिंह ने ...